उत्तर प्रदेशराज्य

10 सड़कों पर संभलकर चलिए

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:लखनऊ शहर की खराब रोड इंजीनियरिंग और वाहनों की रफ्तार जानलेवा साबित हो रही है। एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में दुर्घटना में मरने वालों में लखनऊ का स्थान दूसरा है। इन आकंड़ों को कम करने और वाहनों की रफ्तार पर अंकुश लगाने के लिए यातायात विभाग ने प्रमुख मार्गों पर स्पीड सेंसर कैमरे लगा दिए है।

           ट्रैफिक पुलिस ने रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए 10 जगहों पर लगाए CCTV

यातायात विभाग ने शहर में इन सड़कों पर दस स्थान चिन्हित किए हैं, जहां पर लोग ज्यादा तेज वाहन चलाते हैं। इन दस स्थानों पर कैमरे लगाकर तय स्पीड से ज्यादा तेज चलने वाले वाहनों का ऑटोमैटिक चालान किया जा रहा है। वहीं, तेज रफ्तार वाहनों का चालान स्पीड मीटर से यातायात पुलिस कर्मियों ने भी करना शुरू कर दिया है। एसीपी यातायात सैफुद्दीन बैग ने बताया कि प्रमुख मार्गों पर स्पीड सेंसर कैमरे लगाए गए हैं। इसके माध्यम से तेज रफ्तार वाहन चलाने वालों और वाहनों से स्टंट करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जा सके।

इन 10 जगहों पर लगे कैमरे

  1. लोहिया पथ, जनेश्वर मिश्र पार्क के पास
  2. तेलीबाग
  3. गला बाजार से कैंट रोड
  4. खुर्रम नगर
  5. कुकरैल बाईपास
  6. अवध चौराहे से दुबग्गा
  7. अहिमामऊ से सुल्तानपुर रोड
  8. आंबेडकर पार्क
  9. रिंग रोड
  10. शहीद पथ

Related Articles

Back to top button