उत्तर प्रदेशराज्य

आज चुने जाएंगे जिलों की सरकार के मुखिया

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में गांव की सरकारों के मुखिया चुने जाने के बाद अब जिलों का नम्बर है। प्रदेश में आज जिलों की सरकार के मुखिया यानी जिला पंचायत अध्यक्षों का चुनाव होगा। प्रदेश के 75 जिलों में से 22 में निर्विरोध चुनाव होने के बाद अब बचे 53 जिलों में दिन में 11 बजे से जिला पंचायत सदस्य अपने जिले का अध्यक्ष चुनने के लिए मतदान करेंगे।

                          लखनऊ सहित सभी 53 जिलों में कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है।

राजधानी लखनऊ सहित सभी 53 जिलों में कलेक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है। तीन बजे तक मतदान के बाद पांच बजे तक परिणाम घोषित होंगे। प्रदेश में जिन 22 जिलों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए हैं, उनमें 21 भाजपा के जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। इटावा में समाजवादी पार्टी ने अपना गढ़ बचाने में सफलता प्राप्त की है। प्रदेश में आज भी जिन 53 जिलों में अध्यक्ष चुनने के लिए मतदान होना है, उनमें भी अधिकांश में भारतीय जनता पार्टी की समाजवादी पार्टी से सीधी टक्कर है।

 

Related Articles

Back to top button