उत्तर प्रदेशराज्य

सीनियर सुपरिटेंडेंट के ट्रांसफर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश कारागार विभाग में 12 जेल सुपरिटेंडेंट के ट्रांसफर किए गए हैं। ट्रांसफर में मऊ, अयोध्या गोरखपुर और मुजफ्फरनगर की जेल सुपरिटेंडेंट शामिल हैं। अयोध्या के जेल सुपरिटेंडेंट बृजेश कुमार का तबादला करके उन्हें मथुरा जेल के सुपरिटेंडेंट बनाया गया हैं। आगरा जेल से शशिकांत मिश्र को अयोध्या जेल सुपरिटेंडेंट बनाया गया हैं।

                     उत्तर प्रदेश कारगार विभाग में फेरबदल किए गए हैं।

इनके हुए ट्रांसफर

  • तबादलों के क्रम में गोरखपुर जेल से रामधनी बने फतेहगढ़ के जेल सुपरिटेंडेंट बनाए गए।
  • गाजीपुर जेल से राजेंद्र कुमार कानपुर देहात के जेल सुपरिटेंडेंट बनाए गए।
  • मैनपुरी जेल से हरिओम शर्मा गाजीपुर के जेल सुपरिटेंडेंट बने।
  • कानपुर देहात से अरुण प्रताप सिंह नोएडा के जेल सुपरिटेंडेंट बनाए गए।
  • नोयडा से भीमसेन मुकुंद मऊ के जेल सुपरिटेंडेंट बनाए गए, इसके अलावा सीताराम शर्मा उरई जेल से मुजफ्फरनगर भेजे गए।
  • अविनाश गौतम को मऊ जेल से रायबरेली जेल सुपरिटेंडेंट बनाया गया है।
  • ओम प्रकाश कटियार को बुलंदशहर से गोरखपुर जेल का सुपरिटेंडेंट बनाया गया हैं।
  • प्रेम दास सलोनिया को रामपुर से आगरा जेल का सुपरिटेंडेंट बनाया गया हैं।
  • राजेंद्र कुमार को गाजीपुर जेल से कानपुर देहात में सुपरिटेंडेंट के पद पर तैनाती दी गई हैं।
  • अरुण कुमार सक्सेना को मुजफ्फरनगर से वाराणसी जेल सुपरिटेंडेंट भेजा गया हैं।

Related Articles

Back to top button