उत्तर प्रदेशराज्य

केशव के घर पहुंचे CM योगी; दोनों के बीच थी अनबन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश की सियासत से अब तक की सबसे बड़ी खबर आ रही है। पहली बार राजधानी लखनऊ में डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं। दोनों के बीच बैठक चल रही है। बताया जाता है कि लंबे समय से दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था। डिप्टी CM और CM के बीच आपसी मनमुटाव कई बार खुलकर भी सामने आ चुका है। एक हफ्ते पहले ही आगरा में एक कार्यक्रम में केशव मौर्य ने कहा था कि UP में CM का चेहरा दिल्ली से ही तय होगा।

            केशव प्रसाद मौर्य के घर जाते हुए CM योगी आदित्यनाथ।

संघ और सरकार के लोग भी सीएम के साथ मिलने पहुंचे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होशबोले और सह सरकार्यवाह कृष्ण गोपाल और क्षेत्र प्रचारक अनिल सिंह समेत कुछ और पदाधिकारी भी केशव मौर्य के आवास पर पहुंचे थे। सभी लोगों ने यहीं पर दोपहर का भोजन किया और केशव मौर्य के बेटे और बहू को आशीर्वाद दिया।

दरअसल, कोरोना और लॉकडाउन के बीच में केशव मौर्य ने बेटे की शादी की थी। शादी में प्रोटोकॉल की वजह से कोई भी VIP शामिल नहीं हुआ था।

संगठन मंत्री और प्रदेश प्रभारी के साथ रात में हुई थी बैठक
सोमवार रात ही BJP की कोर कमेटी की बैठक CM आवास पर हुई थी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी CM डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय संगठन मंत्री बीएल संतोष और प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी शामिल हुए थे

बीच का रास्ता निकालने की कोशिश
UP में 2017 में BJP सरकार के गठन से लेकर अब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य के बीच सब कुछ ठीक नहीं रहा है। कई बार दोनों के बीच का विवाद खुलकर सामने भी आ चुका है। 2017 विधानसभा चुनाव के दौरान केशव मौर्य ने पिछड़े वर्ग में काफी अच्छी पैठ बना ली थी। इसी के सहारे UP में BJP की सरकार बनी थी।

अब केशव के साथ 17% OBC वोट बैंक है। इसे किसी भी हालत में BJP गंवाना नहीं चाहती है। वहीं, योगी के हिंदूवादी चेहरे को भी प्रदेश में काफी पसंद किया जाता है।

Related Articles

Back to top button