न्यायमूर्ति एमएन भंडारी मुख्य न्यायाधीश नियुक्त
स्वतंत्रदेश,लखनऊ :इलाहाबाद हाई कोर्ट वरिष्ठ न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ (एमएन) भंडारी को मंगलवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वह इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव के अवकाश ग्रहण करने के बाद 26 जून से अपना कार्यभार संभालेंगे।

मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव ने बीती 12 जून को शपथ ली थी। अब उनका स्थान लेने वाले न्यायमूर्ति भंडारी का जन्म 12 सितंबर 1960 को हुआ है। वरिष्ठ न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ (एमएन) भंडारी पांच जुलाई 2007 को राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने।
वरिष्ठ न्यायमूर्ति मुनीश्वर नाथ (एमएन) भंडारी ने जोधपुर और जयपुर में राजस्थान हाई कोर्ट के साथ ही केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण जयपुर के साथ ही सुप्रीम कोर्ट में भी वकालत की है। सुप्रीम कोर्ट में उन्होंने संवैधानिक, सिविल, सेवा, श्रम, आपराधिक और मध्यस्थता मामलों में वकालत की। वह संवैधानिक, सेवा, श्रम और मध्यस्थता मामलों में विशेषज्ञ माने जाते हैं।