उत्तर प्रदेशराज्य

दबंगों ने गर्भवती को मारी लात

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : राजधानी लखनऊ में महिला सशक्तिकरण की धज्जियां उड़ रही हैं। बीते शनिवार की शाम सरोजनीनगर के बदालीखेड़ा में पड़ोस में रहने वाले दबंग पिता-पुत्र समेत पांच से छह लोगों ने मजदूर शत्रुघन के घर पर मामूली बात पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान शत्रुघन की पत्नी और छोटी बेटी को दौड़ाकर पीटा। गर्भवती बड़ी बेटी के पेट में लात मार दी और सिर पर लोहे के राड से प्रहार किया। पीड़ित परिवार फरियाद लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने टरका दिया।

लखनऊ में बीते शनिवार की शाम सरोजनीनगर के बदालीखेड़ा में दबंग पिता-पुत्र समेत पांच से छह लोगों ने मजदूर शत्रुघन के घर पर हमला बोल दिया।

रविवार को जब इंटरनेट मीडिया पर हमलावरों की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ। मामले की जानकारी होने पर पुलिस कमिश्नर ने संज्ञान लिया और तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। इसके बाद हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। बदालीखेड़ा निवासी शत्रुघन राय के मुताबिक उनका बेटा मयंक राय भोपाल में रहता है।

राजा, मयंक पर गलत आरोप लगाकर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रहा था। शत्रुघन ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे से बात की तो बेटे ने कहा कि वह किसी लड़की से बात नहीं करता है। सारे आरोप निराधार हैं। इस पर शनिवार शाम शिकायत लेकर राजा के पिता अर्जुन के पास पहुंचा। शिकायत की तो अर्जुन आग बबूला हो गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर अर्जुन का बेटा राजा, विष्णु, प्रभु और बोखी निकला।

हमले के दौरान राजा और विष्णु ने गर्भवती बहन शांति के पेट पर लात मार दी। लोहे के राड से उसके सिर पर प्रहार किया। हमले से मां और बहनें अचेत हो गई। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े उन्होंने बीच बचाव किया तो हमलवार शांत हुए और चले गए। शत्रुघन ने बताया कि वह तहरीर लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने टरका दिया। मुकदमा नहीं दर्ज किया।

इसके बाद हमलावरों की पिटाई की वीडियो इंटनरेट मीडिया और ट्विटर पर वायरल कर न्याय की मांग की। इसके बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button