उत्तर प्रदेशराज्य

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने पत्नी की गला काटकर हत्या की

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शुक्रवार को सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने घरेलू विवाद में पत्नी की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद ही पुलिस को वारदात की सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। हत्यारोपी पति मृतका को तलाक देना चाहता था। वहीं, मृतका के 8 साल के बेटे ने कहा कि मुझे भगवान पर भरोसा है। मेरी मां के हत्यारे को सजा जरूर मिलेगी। नहीं मिली तो बड़ा होकर खुद काट दूंगा।

यह फोटो मऊ की है। पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

हलधरपुर थाना क्षेत्र का मामला

मामला हलधरपुर थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव का है। आरोपी हरिद्वार सिंह कुछ साल पहले तक अमेरिका की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। वहा से लौटने के बाद पिछले महीने वह अपने गांव आ गया था। परिवार में पत्नी सरिता सिंह (35 साल) के अलावा आठ साल का बेटा हरिओम उर्फ अंश और छह साल का श्रीओम है। पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। सरिता का मायका बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नरनी गांव में है।

आरोपी पति से चल रही पूछताछ

मऊ के एसपी सुशील घुले ने बताया कि आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी तक की जांच के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद था जिसमें पति ने पत्नी की हत्या कर दी। जिस समय विवाद और हत्या हुई, उस समय मृतका के मायके वाले भी मौके पर मौजूद थे। आगे की करवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button