उत्तर प्रदेशराज्य

पूर्वी यूपी में दस्तक दे सकता है मानसून

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : गर्मी से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून उत्तर प्रदेश में लगभग एक हफ्ते पहले ही दस्तक दे सकता है। बुधवार से प्री मानसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी और अगले तीन-चार दिन में पूर्वी उत्तर प्रदेश में मानसून की आमद हो सकती है। इसके साथ ही राजधानी में भी मॉनसून दस्तक दे सकता है। बुधवार से प्री मॉनसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी और राजधानी के साथ-साथ पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बौछारें पड़ने व तेज हवा चलने की संभावना है।

बुधवार से प्री मॉनसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी और राजधानी के साथ-साथ पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर बौछारें पड़ने व तेज हवा चलने की संभावना है।

मौसम केंद्र लखनऊ के निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक-दो दिन में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा जिसके चलते मॉनसून सक्रिय होगा और अगले दो-तीन दिन में इसके पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि इस बार लगभग 1 हफ्ते पहले मॉनसून आने की आहट है। उन्होंने बताया कि सामान्य स्थिति में यूपी में 18 जून के आसपास मानसून की आमद होती है लेकिन इस बार यह एक हफ्ते पहले ही दस्तक दे सकता है। मानसून की चाल सामान्य रही तो राजधानी में भी तिथि से पहले ही मानसून आ जाएगा । उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में एक-दो दिन में कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है जिसके चलते मॉनसून अब तेजी से आगे बढ़ने की उम्मीद है। बुधवार से प्री मॉनसून गतिविधियां शुरू हो जाएंगी जिसके चलते बदली तेज हवाएं अलग-अलग स्थानों पर बौछारें पड़ने की उम्मीद है।

राजधानी में मंगलवार को कुछ स्थानों मेंबहुत सारी पड़ी। अमौसी वेदर स्टेशन पर3.2 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई जबकि शहर के कई हिस्सों में दो-चार बूंदे ही पड़े अधिकतम तापमान सामान्य के करीब 39.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गयावहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button