उत्तर प्रदेशराज्य

आदिवासी बच्चों से मिले सीएम योगी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :बच्चों विशेषकर सीमित संसाधनों में जीवन यापन कर रहे बच्चों के साथ प्रेम के मामले में बेहद ही संजीदा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में अपने सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश के भ्रमण पर आए आंध्र प्रदेश के आदिवासी बच्चों के साथ मुलाकात की। गोरखपुर तथा महराजगंज क्षेत्र में वनटंगिया बस्तियों में भी बच्चों के भविष्य को लेकर बेहद गंभीर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर आंध्र प्रदेश के आदिवासी बच्चों के साथ काफी समय बिताया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के भ्रमण पर आए आंध्र प्रदेश के आदिवासी बच्चों के लखनऊ में होने की जानकारी पर शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर बुलाया

सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के भ्रमण पर आए आंध्र प्रदेश के आदिवासी बच्चों के लखनऊ में होने की जानकारी पर शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर बुलाया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी आदिवासी बच्चों से की मुलाकात की। इसके साथ ही इनके शिक्षकों से भी बच्चों की दिनचर्या की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी आवास पर आए सभी बच्चों को उपहार दिया। इसके साथ ही इनके साथ आए शिक्षकों को भी सम्मानित किया।

आंध्र प्रदेश से साइकिल से उत्तर प्रदेश के भ्रमण पर आए आदिवासी समुदाय के 21 बच्चों से  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भेंट की। बच्चे आंध्र प्रदेश के चैचू आदिवासी समुदाय के हैं। 21 बच्चों का दल नैमिषारण्य, सीतापुर घूमने आया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को सरकारी आवास बुलाकर इनसे मुलाकात की और उपहार भी दिया। यह बच्चे 150 दिन के सफर में 15 प्रांत, 75 जिले और 9,000 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय करेंगे

आंध्रप्रदेश के प्रकाशम जिले से चैचू आदिवासी समुदाय के 21 बच्चे भारत भ्रमण पर निकले हैं। बच्चे छह फरवरी को आंध्र प्रदेश से चले हैं। 21 बच्चों में में छह लड़कियां भी शामिल हैं। यह बच्चे यूपी के विभिन जिलों में भी घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इन बच्चों के उत्तर प्रदेश में होने की जानकारी मिली तो उन्होंने इन बच्चों के लिए मिठाई भिजवाई। इसके साथ ही इन सभी के रहने और खाने का उचित प्रबंध भी कराया।

लखनऊ पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को इन सभी बच्चों को अपने सरकारी आवास पर बुलाया और उनसे बातचीत की। उन्होंने बच्चों से उनकी पढ़ाई-लिखाई और घर-परिवार के बारे में बातचीत की। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ आये शिक्षकों को भी सम्मानित किया। इन सभी बच्चों को उपहार भी दिये। होली के पहले पहले इन बच्चों ने अयोध्या में रामलला के दर्शन भी किये थे। इसके बाद बच्चे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलना चाहते थे। मुख्यमंत्री ने आज उनकी यह ख्वाहिश पूरी भी कर दी।

Related Articles

Back to top button