उत्तर प्रदेशराज्य

सहकारी चीनी मिल राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार से होंगे सम्मानित

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : उत्‍तर प्रदेश की पांच सहकारी चीनी मिलें राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चयनित की गई हैं। मेरठ उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने बताया कि इसमें एक चीनी मिल मेरठ मंडल की भी शामिल है। मेरठ मंडल अंतर्गत बागपत चीनी मिल को अधिकतम गन्ना पेराई के लिए चयन किया गया है। पेराई सत्र 2019-20 में रमाला चीनी मिल ने 83 लाख कुंतल गन्ने की पेराई की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा कर रमाला चीनी मिल की पेराई क्षमता 2750 टीसीडी से बढ़ाकर 5000 टीसीडी कर दी थी। बुधवार को देश की 161 सहकारी चीनी मिलों में सर्वोत्तम चीनी मिल का चयन किया गया। यह पुरस्कार नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में चीनी मिलों को प्रदान किया जाएगा। बता दें कि उप्र में 24 और देश में कुल 161 सहकारी चीनी मिलें संचालित हैं। पहली बार वर्ष 2019-20 के लिए प्रदेश की पांच सहकारी चीनी मिलों को राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लि. नई दिल्ली की ओर से राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार से चयनित किया गया है।

            उत्‍तर प्रदेश की पांच सहकारी चीनी मिलें राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए चयनित की गई हैं।

दो वर्ष पूर्व बढ़ाई थी रमाला चीनी मिल की क्षमता

उप गन्ना आयुक्त मेरठ राजेश मिश्र ने बताया कि रमाला (बागपत) चीनी मिल की पेराई क्षमता 2750 टीसीडी से बढ़ाकर 5000 टीसीडी की गई तथा 27 मेगावाट कोजन प्लांट की स्थापना की गई। इन परियोजनाओं का लोकार्पण 04 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। परियोजनाओं की स्थापना के पश्चात प्रथम बार पेराई सत्र 2019-20 में ही 83 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर रमाला (बागपत) चीनी मिल ने राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार हेतु चयनित किया गया। उन्होंने बताया कि स्नेहरोड (बिजनौर) चीनी मिल को लगातार 03 वर्षों से देश की सर्वोत्तम सहकारी चीनी मिल हेतु चयनित होने का गौरव प्राप्त हो रहा है।

बिजनौर की चीनी मिल भी चयनित

वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 24 तथा देश में कुल 161 सहकारी चीनी मिलें संचालित है। उप गन्ना आयुक्त मेरठ राजेश मिश्र ने बताया कि प्रथम बार वर्ष 2019-20 हेतु प्रदेश की 05 सहकारी चीनी मिलों को राष्ट्रीय सहकारी शक्कर कारखाना संघ लि. नई दिल्ली द्वारा राष्ट्रीय दक्षता पुरस्कार के लिये चयनित किया गया है।

Related Articles

Back to top button