उत्तर प्रदेशराज्य

पूर्व आईएएस अधिकारी राम जनम सिंह का निधन

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के अवकाश प्राप्त आईएएस अधिकारी राम जनम सिंह का सोमवार को 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। सिंह के भतीजे और आईएएस अधिकारी व विशेष सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक संजय सिंह ने बताया कि राम जनम काफी समय से बीमार थे और लखनऊ में इलाज चल रहा था।

                                            पूर्व आईएएस अधिकारी राम जनम सिंह

उनका एक बेटा व दो बेटियां हैं। मूल रूप से सुल्तानपुर निवासी सिंह 1971 बैच के पीसीएस व 1989 बैच के आईएएस अधिकारी थे। वह अविभाजित यूपी में बागेश्वर (अब उत्तराखंड) व यूपी के महराजगंज, कौशांबी व मिर्जापुर के जिलाधिकारी भी रहे।

उनका अंतिम संस्कार प्रयागराज में मंगलवार को किया जाएगा। सिंह के निधन पर तमाम आईएएस व पीसीएस अधिकारियों ने दुःख जताया है और उनकी प्रशासनिक दक्षता व कार्यकुशलता की सराहना की है।

 

Related Articles

Back to top button