उत्तर प्रदेशराज्य

विकास पुस्तिका का विमोचन-कहा बनाया विकास का माहौल

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश सरकार के सफलतापूर्वक चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेश स्तरीय विकास पुस्तिका का विमोचन करने के बाद मीडिया को संबोधित किया।

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के आवास पर जाकर उनको बधाई दी।

स्वतंत्रदेव सिंह ने दी मुख्यमंत्री को बधाई: इससे पहले उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के 19 मार्च 2021 यानी आज चार वर्ष पूरा करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जमकर बधाई मिल रही है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर जाकर उनको बधाई दी।

स्वतंत्र देव सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ को इस अवसर पर एक बुके प्रदान कर उनको बधाई देने के साथ ही आने वाले एक वर्ष के कार्यकाल के लिए शुभकामना प्रेषित की। योगी आदित्यनाथ सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार से प्रदेश भर में आठ दिन तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करेगी। आठ दिवसीय आयोजनों के पहले दिन सभी जिलों में पत्रकार वार्ता व विकास कार्यो की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। भाजपा के महामंत्री अमरपाल मौर्य ने बताया कि सभी जिलों में जनकल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यो की प्रदर्शनी लगाई जायेंगी।

जिसका उद्घाटन प्रभारी मंत्री, पार्टी पदाधिकारी, बोर्डो, आयोगों, निगमों के अध्यक्ष व सदस्य करेंगे। जिला मुख्यालयों पर भी प्रेसवार्ता के माध्यम से योगी आदित्यनाथ सरकार की योजनाओं को प्रचारित किया जाएगा। इसी कड़ी में 20 मार्च को विधानसभा क्षेत्रों में विधायक स्थानीय स्तर पर कराए विकास कार्यो का दस्तावेज प्रस्तुत करेंगे। 21 मार्च को 826 ब्लाकों पर किसान मेला तथा नगर निकायों में आत्मनिर्भर संकल्प के साथ विभिन्न कार्यक्रम होंगे। 22 को महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम तथा 23 मार्च को 3051 जिला पंचायत वार्डों में युवा सम्मेलन होंगे। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को प्रवासी श्रमिक, रेहड़ी, खोमचा, पटरी दुकानदारों के ब्लाक स्तर पर कार्यक्रम तथा 25-26 मार्च को प्रत्येक बूथ पर प्रत्येक घर तक संपर्क किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button