उत्तर प्रदेशराज्य

फीरोजाबाद रोड पर नौ की मौत

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :एत्मादपुर की ओर से आ रही स्कार्पियो महाशिवरात्रि के दिन गुरुवार सुबह एत्माद्दौला क्षेत्र में मंडी समिति के सामने पहुंचते ही बेकाबू हो गई।डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी दिशा में पहुंची स्कार्पियो में सामने से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कार्पियो सवार आठ लोगों की मौके पर ही मौत हाे गई। जबकि चार को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनमें से एक ने अभी कुछ देर पहले दम तोड़ दिया। अब मरने वालों की संख्या नौ हो गइ है। स्कार्पियो झारखंड नंबर की है। हादसे का कारण चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।

           आगरा कानपुुुर हाईवे पर गुरुवार तड़के हुआ जबरदस्‍त एक्‍सीडेंट

हाईवे पर हादसा सुबह 5.15 बजे हुआ। एत्मादपुर की ओर से आ रही स्कार्पियो गाड़ी अचानक बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ी और रांग साइड पहुंच गई। इसी बीच रामबाग की ओर से कंटेनर आ गया। कंटेनर चालक ने स्कार्पियो बचाने का प्रयास किया, लेकिन स्पीड अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिली। स्कार्पियो में टक्कर मारने के बाद कंटेनर छोड़कर चालक और क्लीनर मौके से भाग गए। हादसे में स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो गई और इसमें सवार लोग फंस गए। आसपास के लोगों ने स्कार्पियो गाड़ी में फंसे चार घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचा दिया। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद स्कार्पियो की बाडी तोड़कर अन्य लोगों को निकालने की कोशिश की गई।

जबकि तीन का उपचार एसएन इमरजेंसी में चल रहा है। स्कार्पियो का नंबर जेएच 13 डी 5029 है। यह छतरा झारखंड के एमडी हिफजुर रहमान के नाम से पंजीकृत है। पुलिस गाड़ी नंबर के आधार पर शिनाख्त के प्रयास कर रही है। बचाव कार्य में लगे लोगों को एक घायल ने बताया था कि वे गया से आ रहे हैं। इसके बाद वह भी बेहोश हो गया। अभी घायलों में से कोई बाेलने की स्थिति में नहीं है। उधर, हाईवे पर हादसे के बाद कई किमी तक जाम लग गया। हाईवे से पुलिस कंटेनर और क्षतिग्रस्त स्कार्पियो को हटवा रही है।

मृतकों के नाम: मृतकों की शिनाख्त बिहार के गया में फुलवारिया निवासी 17 वर्षीय गुड्डू कुमार, 15 वर्षीय नागेंद्र कुमार 17 वर्षीय सुरेंद्र कुमार, विपिन झारखंड के चतरा में हंटरगंज निवासी बबलू प्रजापति, गया में देवरिया निवासी बबलू प्रजापति, विकास कुमार, गया में हुसैड़ी निवासी 26 वर्षीय राजेश और गया में ही वरह निवासी अमन के रूप में हुई है।

घायल: बिहार के गया में कोड़िया निवासी सुजीत, 35 वर्षीय सूरज देव, गया में फुलवारिया निवासी छोटू एसएन इमरजेंसी में भर्ती हैं।

Related Articles

Back to top button