उत्तर प्रदेशराज्य

युवक को दबंगों ने लात-घूंसो से जमकर पीटा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के जालौन में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक को दबंगों ने बंधक बनाकर पीटा। इससे भी आरोपियों का मन नहीं भरा तो उस पर पेशाब भी की गई। इस प्रकरण में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी कोई आरोपी पकड़ में नहीं आया है। आरोपियों में एक हेड कांस्टेबल के बेटे का भी नाम सामने आ रहा है।

                       SSP कार्यालय में पीड़ित व उसका परिवार।

मंदिर गया था पीड़ित, तभी रास्ते में हुआ विवाद
यह मामला उरई कोतवाली क्षेत्र के ठडे़श्वरी मंदिर का है। 2 मार्च को रामनगर लक्ष्मी मंदिर के पास रहने वाला योगेश प्रजापति दर्शन करने के लिए ठड़ेश्वरी मंदिर गया हुआ था। रास्ते में उसे ऑटो में विजय द्विवेदी, राम पंडित, राहुल राजपूत, तरुण यादव, अभय सेंगर, पवन नायक, सोम यादव और प्रिंस दिवाकर मिल गए। इन लोगों से योगेश का किसी बात को लेकर विवाद हुआ। योगेश ने गाली-गलौज का विरोध किया तो उसे पीटा गया। जिससे उसके शरीर पर काफी चोटें आई। इस दौरान योगेश के सिर पर एक शख्स ने पेशाब भी किया।

शोरगुल सुनकर आस पड़ोस के लोग घटना स्थल पर पहुंचे। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गये। जिसकी शिकायत पीड़ित द्वारा थाने में की गई थी। पुलिस ने उसी दिन मामला दर्ज कर लिया था। लेकिन अब तक कोई कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित ने आज परिजनों के साथ एसपी ऑफिस जाकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। पुलिस ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Back to top button