उत्तर प्रदेशराज्य

मुख्य आरोपित गौरव शर्मा अब भी फरार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : उत्तर प्रदेश का हाथरस जिले में किसान अमरीश शर्मा की हत्या का मुख्य आरोपित गौरव शर्मा उर्फ रुद्राक्ष पंडित अभी फरार है। पुलिस ने गौरव शर्मा पर एक लाख का इनाम घोषित किया है। अन्य फरार आरोपितों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है। गौरव शर्मा खुद को सपा नेता के रूप में प्रचारित करता रहा है। सपा के अलावा भाजपा नेताओं के साथ भी उसके फोटो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। मृतक की बेटी ने गौरव शर्मा सहित चार नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था।

उत्तर प्रदेश का हाथरस जिले में किसान अमरीश शर्मा की हत्या का मुख्य आरोपित गौरव शर्मा उर्फ रुद्राक्ष पंडित अभी फरार है।

हाथरस के सासनी क्षेत्र के गांव नौजरपुर में सोमवार शाम ताबड़तोड़ फायरिंग कर खेत में आलू की खोदाई कर रहे 52 वर्षीय किसान अमरीश शर्मा की हत्या कर दी गई थी। खेत में कुछ मजदूर आलू की बिनाई में लगे थे, तभी आरोपित गौरव शर्मा, रोहिताश शर्मा, निखिल शर्मा व ललितेश शर्मा अपने दो अन्य साथियों के साथ खेत पर हथियारों से लैस होकर पहुंचे। यहां उन्होंने दो साल पहले अमरीश शर्मा के परिवार की एक लड़की की ओर से दर्ज कराए गए छेड़छाड़ के मुकदमे में समझौते के लिए धमकाते हुए फायरिंग कर दी। कई राउंड फायरिंग में अमरीश शर्मा गोली लगने से वहीं गिर पड़े। आरोपित कार से भाग गए। पुलिस की मदद से अमरीश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। उन्हें कई गोली लगी है।

Related Articles

Back to top button