उत्तर प्रदेशराज्य

प्रदेश ही नहीं देश में सभी ने की सराहना

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : उत्तर प्रदेश बजट 2021-22 पर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन में पेश बजट के माध्यम से प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है। काफी रुचि के साथ सभी पक्षों के सदस्यों ने सदन में अपना पक्ष रखा। लोकतांत्रिक प्रणाली का सृजन प्रदेश का विधानमंडल कर रहा है, यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है। इसके लिए सभी सदस्यों का अभिनंदन करता हूं। उन्होंने कहा कि प्रदेश ही नहीं देश स्तर पर भी यूपी के बजट की सराहना की है।

उत्तर प्रदेश बजट 2021-22 पर विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन में पेश बजट के माध्यम से प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया है।

यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता की पंक्तियां ‘सच है विपत्ति जब आती है तो कायर को ही दहलाती है, सूरमा नहीं विचलित होते क्षण एक नहीं धीरज खोते। विघ्नों गले लगाते हैं, कांटों में राह बनाते हैं, मुंह से कभी नहीं उफ कहते।’ सुनाते हुए कहा कि देश के लिए और प्रदेश के लिए अक्षरशः सही बैठती हैं। बजट के परिप्रेक्ष्य में यदि देखना हो तो बिना विचलित हुए हम लोगों ने इसका अनुसरण किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि तात्कालिक आवश्यकता के लिए बनाई जाने वाली योजनाएं न पार्टी का और न प्रदेश की हित कर सकती हैं। हम एक विजन के साथ विकास के रोड मैप को तैयार किया है और उसके अनुसार विकास के एजेंडे को लागू किया है। यही पार्टी को और प्रदेश को एक नई ऊंचाई पर देगा। यही पार्टी को लंबे समय तक शासन करने और प्रदेश को विकास की नई अर्थव्यवस्था के साथ जोड़ने का कार्य करेगा।

Related Articles

Back to top button