उत्तर प्रदेशराज्य

कई अधिकारी हुए इधर से उधर

 

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव की अधिसूचना इसी माह जारी होने से पहले राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात बड़े पैमाने पर आइएएस अफसरों के तबादले कर दिए। इन तबादलों के जरिये चार मंडलों में नए आयुक्तों और छह जिलों में नए जिलाधिकारियों की तैनाती के साथ कई अन्य अफसर भी इधर से उधर किये गए हैं।

 

यूपी सरकार ने पंचायत चुनाव से पहले मंगलवार देर रात को कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है।

शासन ने रामपुर, बदायूं, चित्रकूट, बस्ती, देवरिया और कानपुर देहात के जिलाधिकारी बदल दिए हैं। इसी प्रकार प्रयागराज, बरेली, मेरठ और मुरादाबाद मंडलों के आयुक्तों के भी तबादले किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री के सचिव सुरेंद्र सिंह को मेरठ मंडल का आयुक्त बनाया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय के विशेष सचिव शुभ्रांत शुक्ला को चित्रकूट का नया जिलाधिकारी तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button