उत्तर प्रदेशराज्य

CM योगी के नाम जुड़ा नया रिकॉर्ड

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार आज अपना विधानसभा में पूर्ण बजट पेश कर रही है, जो केंद्र सरकार की तर्ज पर पेपरलेस है। इसी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम और एक रिकॉर्ड जुड़ गया है, वे BJP सरकार के पहले ऐसे CM बने हैं, जिनकी देखरेख में 5वीं बार बजट पेश किया गया।

                  विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विक्ट्री का साइन दिखाया।

उत्तर प्रदेश में BJP की सरकारों में विभिन्न समय पर पांच मुख्यमंत्री बन चुके हैं। कल्याण सिंह दो बार मुख्यमंत्री रहे तो राम प्रकाश गुप्त और राजनाथ सिंह एक-एक बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। योगी आदित्यनाथ 19 मार्च 2017 को मुख्यमंत्री बने थे और अभी भी अपने पद पर कायम हैं।

प्रदेश में में पहली बार BJP की 1991 में सरकार बनी थी और मुख्यमंत्री का ताज कल्याण सिंह के सिर सजा था। लेकिन छह दिसंबर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस के चलते कल्याण सिंह की सरकार को बर्खास्त कर दिया गया था। वो 1 साल 165 दिन ही मुख्यमंत्री पद पर रह सके थे। हालांकि कल्याण सिंह सरकार बर्खास्त नहीं हुई होती तो स्वाभाविक तौर पर वो अपना कार्यकाल पूरा करती, क्योंकि पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनी थी।

Related Articles

Back to top button