Uncategorized

भक्‍तों को भेंट में द‍िया जाएगा लड्डू

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: श्रीरामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद पूरे देश में जहां उत्सवी वातावरण है तो वहीं अब रामनगरी में रामलला के श्रद्धालुओं की सेवा-सत्कार का सिलसिला भी आरंभ हुआ है। अब भक्तों को दर्शनमार्ग पर ही बूंदी का बना लड्डू भेंट किया जाएगा, जो उत्साह के रंग का प्रतीक है। अनवरत रूप से पांच वर्ष तक श्रद्धालुओं को लड्डू बांटा जाएगा।

गुरुवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने इसकी शुरुआत की।

गुरुवार को श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने इसकी शुरुआत की। उन्होंने रामलला का दर्शन कर बाहर निकलने वाले श्रद्धालुओं को एक-एक लड्डू भेंट किया। लड्डृ वितरण निकासी मार्ग पर स्थित अरविंद आश्रम की क्रासिंग पर होगा। यहीं पर नित्य लड्डू वितरण होगा। पहले चरण के लिए फाउंडेशन ने तीन हजार लड्डू निर्मित कराए थे। लड्डू निर्माण कार्य अयोध्या में ही अशोक सिंघल नगर में किया जाएगा। एक लड्डू का वजन 50 से 60 ग्राम है। श्रीनिवास राव शर्मा व उनकी पत्नी गायत्री ने बाद में भक्तों को लड्डू दिए।

पहले दिन ढाई हजार श्रद्धालुओं को दिया गया लड्डू

पहले दिन करीब ढाई हजार रामभक्तों को लड्डू दिया गया। लड्डू पाकर भक्तों के चेहरे पर खुशी का भाव था। दर्शन कर बाहर निकले मध्यप्रदेश के रामप्रकाश ने बताया कि यह अच्छी पहल है। कम से कम घर के लोगों को यहां का प्रसाद देंगे। रामलला का दर्शन कर बाहर निकले दिल्ली से आए रामबाबू के हाथों में लड्डू का प्रसाद था। उसे माथे से लगाते हुए उन्होंने कहा कि आज हम धन्य हो गए। यह दिल्ली ले जाकर परिवार में बांटेंगे।

Related Articles

Back to top button