उत्तर प्रदेशराज्य

किसान महापंचायत की तैयारियां पूरी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :किसान महापंचायत बुधवार को सहारनपुर के चिलकाना में होने वाली है। इसमे कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा शिरकत करेंगी। जिसे लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली है। वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था दुरुस्‍त कर ली है।

रालोद के बाद अब कांग्रेस ने किसान महापंचायत का आगाज किया है। महापंचायत सहारनपुर में दोपहर 12 बजे से होगा।

 

 

 

किसान महापंचायत में आज कांग्रेस की महासचिव प्रियंका वाड्रा आ रही हैं। जिसे लेकर कांग्रेस में जोश है। जिले से दो विधायक भी कांग्रेस से हैं, इस वजह से भी कांग्रेस ने पंचायत की तैयारियों में पूरा जोश लगा दिया है। जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुजफ्फर सैनी ने बताया कि कांग्रेस के कार्यकर्ता तैयारियों मे जुटे हुए हैं।

 

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा दिल्ली से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुंची। हवाई अडडे पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वे यहां से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के लिए प्रस्थान कर गई। वहां उनका किसान महापंचायत में भाग लेने का कार्यक्रम है।

किसान महापंचायत के मद्देनजर मंच सज गए हैं। आज दोपहर 12 बजे से पंचायत होनी हैं। इसे लेकर पुलिस प्रशासन सुरक्षा में लगा हुआ है। पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। वहीं आयोजकों द्वारा महापंचायत की तैयारियां जारी है। मंगलवार को चिलकाना-पठेड मार्ग पर इंटर कालेज मैदान में होने वाली महापंचायत स्थल को समतल बनाकर बाहर सड़क का सफाई का कार्य दिन भर चलता रहा।

जिला प्रशासन ने बताया कि त्‍यौहारों व किसान आंदोलन के मद्देनजर जिले में धारा 144 लगाई गई है। ताकि किसी तरह की अव्‍यवस्‍थता न फैले। डीएम ने जानकारी दी कि धारा 144 पहले से ही लागू की गई है। जिसे किसान महापंचायत और आंदोलन अंतर्गत आगे बड़ा दिया गया है। जोकि होली तक लागू रहेेेगा।

Related Articles

Back to top button