लखनऊ के हॉस्पिटल में दुष्कर्म
स्वतंत्रदेश,लखनऊ :हरदोई रोड सिकरोरी स्थित हयात हॉस्पिटल में लॉकडाउन के दौरान नौकरी करने पहुंची युवती को शादी का झांसा देकर वहां से सुपरवाइजर नावेद अख्तर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसका अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पीडि़ता के विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। धमकी से डरी पीडि़ता लखनऊ छोड़कर दिल्ली में शिफ्ट हो गई।

पीडि़ता मूल रूप से सीतापुर जनपद की रहने वाली थी। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करती थी। लॉकडाउन के दौरान उसकी नौकरी छूट गई थी। दोस्तों से मिली जानकारी पर वह हयात हॉस्पिटल नौकरी के लिए पहुंची। वहां उसकी नौकरी लग गई। पीडि़ता का आरोप है कि हॉस्पिटल में काम करने के दौरान सुपरवाइजर नावेद ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया।
इसके बाद वीडियो दिखाया और वायरल करने की धमकी देकर नावेद और उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते। नावेद और उसके साथियों की यातनाओं से त्रस्त होकर नावेद की मामा जहीर और बड़े भाई आदिल से शिकायत की तो वह भी धमकी देने लगे। धमकी से डर कर काम छोड़ा और भागकर दिल्ली चली गई।
आदिल ने दिल्ली पहुंचकर धमकाया
पीडि़ता का आरोप है कि जब वह दिल्ली के जामियानगर इलाके में शिफ्ट हो गई तो उसने उच्चाधिकारियों से आरोपितों के खिलाफ कार्यवाही की गुहार की। इसकी जानकारी होते ही नावेद का भाई आदिल 26 को दिल्ली पहुंचा।