उत्तर प्रदेशराज्य

भारतीय किसान यूनियन का चक्का जाम

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :तीन कृषि कानून के खिलाफ लम्बे समय से चल रहा भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन अब चक्का जाम तक आ गया है। भारतीय किसान यूनियन के चक्का जाम का असर उत्तर प्रदेश के साथ उत्तराखंड में होगा।

            छह को 12 से तीन बजे तक किसान यूनियनों का चक्का जाम होगा।

भारतीय किसान यूनियन छह फरवरी यानी आज देश भर में चक्का जाम करेगा। भारतीय किसान यूनियन ने अपने इस आंदोलन से उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड को बाहर कर दिया है। इन दोनों राज्यों में किसानों का चक्का भारतीय किसान यूनियन के नेता तथा प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड को छोड़कर आज किसानों का चक्का जाम पूरे देश में होगा। राकेश टिकैत ने कहा कि छह फरवरी को यूपी और उत्तराखंड में चक्का जाम नहीं होगा।  किसान नेता 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद से उपद्रव को लेकर काफी सतर्क हैं। माना जा रहा है कि इसी को देखते हुए उत्तर प्रदेश में चक्का जाम न करने का फैसला किया गया है।

भारतीय किसान यूनियन का राष्ट्रव्यापी चक्का छह फरवरी को दोपहर दोपहर 12 बजे से लेकर 3 बजे तक होगा। इस दौरान प्रमुख सड़कों पर कोई गाड़ी नहीं चलने दी जाएगी। संयुक्त किसान मोर्चा इस चक्का जाम से किसानों की ताकत दिखाना चाहते हैं।

किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच 12 दौर की बातचीत बेनतीजा होने के बाद सरकार ने डेढ़ साल के लिए कानूनों को टालने का प्रस्ताव दिया था मगर किसान नेता कानूनों को पूरी तरह से वापस लिए जाने की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को राज्यसभा में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसपर बयान दिया।

Related Articles

Back to top button