उत्तर प्रदेशराज्य

दो घंटे पहले ही लीक हो गया था सीटेट का पेपर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :आगरा में रविवार काे 96 केंद्राें पर आयोजित केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) का पेपर दो घंटे पहले लीक हाे गया था। पेपर लीक करने वाले रैकेट ने इसे वाट्सएप ग्रुप में अपने लोगों को शेयर कर दिया था। प्रश्न पत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

रैकेट ने वाट्सएप ग्रुप बना आगरा समेत दूसरे शहरों में भेजा था पेपर। आगरा में रविवार को 96 केंद्रों पर आयोजित हुई थी सीटेट की परीक्षा।

रविवार को आगरा समेत प्रदेश के अन्य जिलों में सीटेट  आयोजित की गई थी। आगरा में यह परीक्षा 96 केंद्रों पर हुई थी। इसमें 50 हजार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा सुबह और दोपहर दो पालियों में आयोजित की गई थी। आगरा पुलिस को परीक्षा से पहले ही सीटेट का पेपर लीक होने के सुराग मिले थे। यह पेपर रैकेट से जुड़े लोगों ने विभिन्न जिलों में अपने सदस्यों को वाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर दिया था। ठोस सुराग मिलने के बाद पुलिस इस पेपर लीक करने वाले रैकेट से जुड़े लोगों की तलाश में जुटी थी। मंगलवार को उसने छह लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ में काफी अहम जानकारी मिली हैं। पेपर लीक करने वाले गिरोह का सरगना प्रयागराज का बताया गया गया है। रैकेट से जुड़े लोग आगरा और इटावा के अलावा अन्य शहरों में भी सक्रिय थे। जिन्होंने पेपर लीक करने के बाद उसे वाट्सएप ग्रुप से अभ्यर्थियों को पहले ही उपलब्ध करा दिया था। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमाेद ने बताया सीटेट पेपर लीक करने के मामला सामाने आया है। कुछ लाेगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button