उत्तर प्रदेशराज्य

पॉलिसी एनालिसिस भी सीखेंगे छात्र

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं अब अपने सिलेबस में भारतीय विदेश नीति, अंतर्राष्ट्रीय राजनैतिक अर्थव्यवस्था से लेकर पब्लिक पालिसी एनालिसिस के बारे में भी पढ़ेंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग ने एमए के पाठ्यक्रम में छात्रों के लिए कई अहम जानकारियां शामिल की हैं। चाइस बेस क्रेडिट सिस्टम (सीबीसीएस) के तहत किए गए इस बदलाव को मंजूरी मिल गई है। नए सत्र से नया सिलेबस पढ़ाया जाएगा।

विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग की हेड प्रो. शशि शुक्ला ने बताया कि सीबीसीएस के तहत एमए के सिलेबस में कई बदलाव किए गए हैं।

विश्वविद्यालय के राजनीतिक विज्ञान विभाग की हेड प्रो. शशि शुक्ला ने बताया कि सीबीसीएस के तहत एमए के सिलेबस में कई बदलाव किए गए हैं। चौथे सेमेस्टर में भारतीय विदेश नीति और अंतर्राष्ट्रीय राजनैतिक अर्थ व्यवस्था दो नए पेपर शामिल किए गए हैं। दोनों में से छात्र किसी एक का विकल्प ले सकेंगे। एमए में पहली बाद विदेश नीति के बारे में पढ़ाया जाएगा। अंतर्राष्ट्रीय संबंध में मानव सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, शरणार्थी जैसे टापिक भी जोड़े गए हैं। छात्र अपने कोर्स में राज्य की सुरक्षा तो पढ़ाते थे, अब मानव सुरक्षा भी जानेंगे।

Related Articles

Back to top button