उत्तर प्रदेशराज्य

IPS अरविंद सेन ने कोर्ट में किया सरेंडर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :पशुधन विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने के आरोपी फरार IPS अरविंद सेन ने बुधवार को लखनऊ के भ्रष्टाचार निवारण कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सेन पर 50 हजार रुपए का इनाम भी घोषित क‍िया गया था। भ्रष्‍टाचार के मामले में उन्हें निलंबित किया जा चुका है। पुलिस ने उनके लखनऊ व पैतृक आवास अयोध्या में डुगडुगी पिटवाकर फरार घोषित क‍िया था। गिरफ्तारी के डर से उन्होंने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की थी। जिसे सोमवार को खारिज कर दिया गया है। अरविंद सेन 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं।

 

पशुपालन विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े के मामले में अरविंद सेन आरोपित हैं।


कुर्की से बचने के लिए डाली थी सरेंडर अर्जी

आरोपित ने कुर्की से बचने के लिए सरेंडर की अर्जी दी है। अरविंद सेन को 23 जनवरी तक कोर्ट में हाजिर होने का समय दिया गया था। कुर्की का नोटिस जारी होने के बावजूद अरविंद सेन उपस्थित नहीं हुए।

पशुपालन विभाग में टेंडर दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़े के मामले में अरविंद सेन आरोपित हैं। तत्कालीन सीबीसीआइडी के पद पर रहते हुए अरविंद सेन ने इंदौर के व्यापारी को धमकाया था और टेंडर की जांच होने की बात कही थी।

Related Articles

Back to top button