उत्तर प्रदेशराज्य

IPS अरविंद सेन कर सकते हैं सरेंडर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच बुधवार को दो चर्चित मामलों में अहम सुनवाई होगी। फरार आइपीएस अरविंद सेन बुधवार को कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। अरविंद सेन ने न्यायालय में आत्मसमर्पण की अर्जी दी है, जिसकी सुनवाई आज होनी है। अरविंद सेन पर इनाम घोषित किया जा चुका है और पुलिस उनकी संपत्ति की कुर्की की तैयारी कर रही है।

            इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में दो चर्चित मामलों में होगी सुनवाई।

भाजपा नेता दयाशंकर सिंह के परिवार की महिलाओं पर अशोभनीय टिप्पणी करने के आरोपित बसपा के तत्कालीन महासचिव और नसीमुद्दीन सिद्दीक और पूर्व अध्यक्ष रामअचल राजभर की जमानत अर्जी पर भी बुधवार को सुनवाई की जानी है। एमपीएमएलए कोर्ट के विशेष जज पवन कुमार राय दोनों की अर्जी पर बुधवार को फैसला सुनाएंगे।

कुर्की से बचने के लिए अरविंद सेन ने की सरेंडर अर्जी: आरोपित ने कुर्की से बचने के लिए सरेंडर की अर्जी दी है। अरविंद सेन को 23 जनवरी तक कोर्ट में हाजिर होने का समय दिया गया था। कुर्की का नोटिस जारी होने के बावजूद अरविंद सेन उपस्थित नहीं हुए।

 

Related Articles

Back to top button