उत्तर प्रदेशराज्य

दुष्कर्म पीड़िता ने तोड़ा दम-अमरोहा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के डिडौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दुष्कर्म पीड़िता की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। बीते 16 जनवरी को युवती के साथ परिजनों की गौरमौजूदगी में दुष्कर्म हुआ था, जिसके बाद उसे दिल्ली रेफर किया गया था।

दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

इलाज के दौरान दिल्ली के ही अस्पताल में युवती ने दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस दिल्ली के लिए रवाना हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को अमरोहा लाया जाएगा।

 

घटना का आरोपी रिश्ते में मृतका का भाई लगता है। वह पड़ोस में ही रहता है। बीते 16 जनवरी को परिजनों को घर में न पाकर वह किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के लिए घर में घुस आया था।

उसने पहले तो किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फिर विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की थी। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग घर की तरफ दौड़े। तभी आरोपी भाग निकला था।

युवती के पिता किसान हैं। शनिवार को किसी काम से वह बाहर गए थे, जबकि उसकी मां पशुओं के लिए चारा लेने के लिए जंगल गई थीं घर में वह अकेली थी। तभी आरोपी युवक घर में घुस आया। आरोप के मुताबिक युवक ने किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ लिया। कमरे में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर किशोरी के साथ मारपीट की। किशोरी ने शोर मचा दिया। इसपर गांव के लोग मौके की तरफ दौड़ आए, लेकिन आरोपी भाग निकला।

पिता ने डिडौली कोतवाली में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद पुलिस ने कई जगह दबिश दी। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज चुकी है।

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button