उत्तर प्रदेशराज्य

त्रिपुरा को 12 घंटे बंद रखने का किया एलान कांग्रेस ने

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :त्रिपुरा में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर हाल ही में हुए हमले को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस ने राज्य में 12 घंटे के बंद का एलान किया है। राजधानी अगरतला में इस बंद की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं। एक पार्टी कार्यकर्ता ने बताया कि यह हमला हत्या करने की कोशिश का मामला है और हम हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं और पार्टी शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रही है। कार्यकर्ता ने आगे कहा कि लोग हमारे बंद के एलान का सर्मथन भी कर रहे हैं।

त्रिपुरा कांग्रेस ने राज्य को 12 घंटे बंद रखने का एलान किया है। दरअसल हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर हुए हमले के बाद पार्टी ने यह निर्णय लिया है।

राज्य के कांग्रेस अध्यक्ष पिजुश कांति बिश्वास पर राज्य के सिपाहीजाला जिले में रविवार को हमला किया गया था।  इस दौरान उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई थी और बिश्वास को भी सिर और अन्य स्थानों पर चोटें आई थीं। हमला बिसलघर इलाके में किया गया था। इस दौरान उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  इस हमले के लिए कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है।

Related Articles

Back to top button