उत्तर प्रदेशराज्य

हवाई यात्रियों के लिए बड़ी खबर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :कोहरे के चलते रविवार को भी विमानों का संचालन बाधित रहा। रविवार को चंडीगढ़ से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6ई 6133 डेढ़ घंटे की देरी से लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर लैंड हो सकी। विमान ने चंडीगढ़ से ही देरी से उड़ान भरी थी। लखनऊ से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 306 करीब आधे घंटे की देरी से उड़ सकी। लखनऊ से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की 6ई 306 अमौसी से 34 मिनट और इंडिगो की ही 6ई 176 आधे घंटे देरी की शिकार हुई। इसी क्रम में लखनऊ से मुंबई जाने वाली गो एयर की फ्लाइट जी8 307 और मुंबई से लखनऊ आने वाली गो एयर की जी8 397 रविवार को निरस्त रही और सोमवार यानी आज भी निरस्त रहेगी। वहीं, लखनऊ से मुंबई जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई 5318 आधे घंटे लेट रही।

कोहरे के चलते विमानों का संचालन बाधित। रविवार को चंडीगढ़ से लखनऊ आने वाली इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ एयरपोर्ट पर देरी से लैंड हो सकी

पहली फरवरी से फिर से भोपाल और इंदौर की उड़ान शुरू: वहीं, हवाई यात्रियों के लिए एक अच्‍छी खबर भी है। एक फरवरी से एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल से मध्य प्रदेश के दो शहरों को सीधी विमान सेवा शुरू करने की तैयारी है। लो फेयर वाली इंडिगो एयरलाइन ने लखनऊ से भोपाल और इंदौर की उड़ान शुरू करने की तैयारी की है।

इंडिगो एयरलाइन की इंदौर की सीधी विमान सेवा कोविड-19 के कारण बंद हो गई थी। कंपनी ने विशेष रूप से सेवा की शुरुआत पिछले साल की थी लेकिन एक महीने में फिर बंद करना पड़ा। अब इंडिगो नियमित रूप से लखनऊ से इंदौर की सीधी उड़ान एक फरवरी से शुरू करेगा। लखनऊ से इंदौर जाने के लिए विमान शाम 6:40 बजे रवाना होगा। लखनऊ से भोपाल की उड़ान दोपहर 12:40 बजे की होगी।

Related Articles

Back to top button