Uncategorized

पूरे प्रदेश में खुले शोध सेंटर- दिनेश शर्मा

 स्वतंत्रदेश,लखनऊ :उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बुधवार को लखनऊ स्थित लोकभवन में उच्च शिक्षा विभाग की चार साल की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 30 नए महाविद्यालय और विश्वविद्यालय खोले गए हैं और शोध को बढ़ावा दिया गया है। विज्ञान, वाणिज्य और प्रबंधन में मेजर व माइनर रिसर्च शुरु किया है।

           लखनऊ स्थित लोकभवन में प्रेसवार्ता करते उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा।

16 सदस्यीय टास्क फोर्स किया गठित

दिनेश शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति लागू हो, इसके लिए 16 सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया गया है। उच्च शिक्षा में आधुनिक शिक्षा का समावेश करना हमारा उद्देश्य है। उच्च शिक्षा में शैक्षिक सत्र को नियमित किया है। परीक्षाओं को नकल विहीन किया, साथ ही ऑनलाइन पढ़ाई पर भी जोर दिया है।

अब ऑनलाइन मिलेगी मान्यता

शिक्षकों की नियुक्ति का कार्य तेजी से हो, इसमें शिक्षा चयन आयोग कार्य कर रहा है। शिक्षकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया को पारदर्शी किया गया है। जनहित गारंटी के जरिए शैक्षिक प्रमाण पत्र, सत्यापन और ऑनलाइन टीचिंग प्रक्रिया को शुरू किया। कोरोना काल में ही बीएड की परीक्षा हुई।

इस साल से एमफिल नहीं होगी

दिनेश शर्मा ने कहा कि, नए पाठ्यक्रम को विश्व विद्यालय में ऑनलाइन कर दिया है। विश्वविद्यालय की मान्यता के लिए ऑनलाइन NOC देने की भी व्यवस्था भी सरकार ने की है। कोरोना काल में विद्या दान माह की शुरुआत की। 70 हजार से अधिक ई-कंटेंट ऑनलाइन अपलोड किया गया है। बोर्ड की परीक्षा की तारीख जल्द घोषित होगी।

 

Related Articles

Back to top button