Uncategorized

स्वामी प्रसाद समेत 10 के खिलाफ मुकदमा

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ:लखनऊ के वृंदावन इलाके में रामचरितमानस की प्रतियां जलाने के मामले में पुलिस ने सपा नेता समेत स्वामी प्रसाद मौर्य समेत 10 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी अखिल भारतीय ओबीसी महासभा से जुड़े कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने स्वामी प्रसाद के विवादित बयान का समर्थन कर रामचरित मानस की चौपाई लिखी प्रतियां आग के हवाले कर दी थी।

बीते दिन अखिल भारतीय ओबीसी महासभा की ओर से रामचरितमानस की कुछ प्रतियों को जलाकर विरोध दर्ज कराने की बात कही गई थी। इसके बाद महासभा के कार्यकर्ता यशपाल सिंह लोधी, देवेंद्र यादव, महेंद्र प्रताप यादव, नरेश सिंह, एसएस यादव, सुजीत, संतोष वर्मा सलीम वृंदावन के सेक्टर 9 पहुंचे।

कार्यकर्ताओं ने रामचरितमानस की चौपाईयां लिखी प्रतियों को फाड़कर जलाना शुरू कर दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि रामचरितमानस की विवादित पंक्तियों में संशोधन किया जाए। जब तक ऐसा नहीं होगा, तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी वायरल हुआ था।वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कमिश्नरेट के पीजीआई कोतवाली में माहौल बिगाड़ने और धार्मिक भावनाएं भड़काने की धाराओं में स्वामी प्रसाद मौर्य समेत महासभा के देवेंद्र प्रताप यादव, यशपाल सिंह लोधी, सत्येंद्र कुशवाहा, महेंद्र प्रताप यादव, सुजीत यादव, नरेश सिंह ,एसएस यादव, संतोष शर्मा, सलीम और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह FIR भारतीय जनता पार्टी के नेता सतनाम सिंह लवी की तहरीर पर दर्ज की गई है। सतनाम सिंह बीजेपी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला कार्यसमिति के सदस्य हैं।

Related Articles

Back to top button