उत्तर प्रदेशराज्य

कानपुर चिड़ियाघर सील,बर्ड फ्लू को लेकर UP में अलर्ट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:देश के साथ अन्य राज्यों के साथ उत्तर प्रदेश में भी में बर्ड फ्लू की दस्तक के बीच योगी आदित्यनाथ सरकार ने हाई अलर्ट जारी किया है। कानपुर के चिड़ियाघर में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद चिड़ियाघरको बंद कर दिया गया है जबकि लखनऊ के चिड़ियाघर के साथ दुधावा टाइगर रिजर्व में काफी सतर्कता बरती जा रही है।

 

देश में बर्ड फ्लू का संक्रमण केरल मध्य प्रदेश हरियाणा तथा गुजरात के साथ उत्तर प्रदेश में भी मिलने के बाद सरकार हाई अलर्ट पर है।

देश में बर्ड फ्लू का संक्रमण केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा तथा गुजरात के साथ उत्तर प्रदेश में भी मिलने के बाद सरकार हाई अलर्ट पर है। महाराष्ट्र के साथ ही उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों में बीते एक हफ्ते से बड़ी संख्या में पक्षियों की मौत हो रही है।

कानपुर में बर्ड बर्ड फ्लू का पहला केस: उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू का पहले केस कानपुर के चिड़ियाघर में मिला है। यह केस सामने आने के बाद चिड़ियाघर को अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया गया है। कानपुर के चिड़ियाघर में रेड जंगल फाउल प्रजाति के मृत मिले मुर्गों की मौत बर्ड फ्लू से होने की पुष्टि हो गई है। यह बर्ड फ्लू से मौत का प्रदेश का पहला पुष्ट मामला है। इसकी पुष्टि नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनीमल डिसीजेस भोपाल से होने के बाद शनिवार रात अफसरों ने चिड़ियाघर के सभी बाड़ों को बंद करा दिया है। इसके साथ चिड़ियाघर को दर्शकों के लिए अनिश्चितकाल तक बंद रखने का फैसला लिया गया है।

लखनऊ जू का बर्ड सेक्शन बंद: बर्ड फ्लू के बढ़ते प्रकोप के कारण लखनऊ चिड़ियाघर का बर्ड सेक्शन दर्शकों के लिए बंद कर दिया गया है। बर्ड हाउस के पास भी लोगों के जाने पर रोक लगा दी गई है। चिड़ियाघर के निदेशक आरके सिंह ने कहा कि पक्षियों में किसी भी तरह के लक्षण दिखने पर उन्हेंं तुरंत आइसोलेट किया जा रहा है। निदेशक आरके सिंह ने कहा कि बर्ड फ्लू की आशंकाओं को देखते हुए एहतियातन चिड़िया के बाड़े के साथ बत्तख के पौंड को बंद कर दिया गया है।

दुघवा में सभी पक्षियों पर नजर: लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क क्षेत्र में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। यहां पर बड़ी संख्या में आने वाले प्रवासी पक्षियों की निगरानी में टीमों को लगाया गया है।

बिजनौर में मिले चार कौओं के शव: बिजनौर में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में चार कौओं की मौत के बाद जिला प्रशासन काफी सतर्क है। यहां के नूरपुर थाना क्षेत्र के गल्लाखेड़ी में चार कौओं के शव मिले हैं।

Related Articles

Back to top button