खेल

फैंस को महेंद्र सिंह धौनी का तौहफा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं लेकिन नए साल पर अपने चाहने वालों को एक वीडियो डालकर तौहफा दिया। पूर्व कप्तान ने पिछले साल 15 अगस्त को अचानक ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर सबको चौंकाया था।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने एक मजेदार वीडियो अपने फैंस के लिए पोस्ट किया। इस वीडियो में धौनी अपने फार्म हाउस में उगाए स्ट्रॉबेरी का मजा उठाते दिख रहे हैं

इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से धौनी अब अपने गृह राज्य रांची के फार्म हाउस पर जैविक खेती में खूद को व्यस्त रखते हैं। शुक्रवार को पूर्व कप्तान ने एक मजेदार वीडियो अपने फैंस के लिए पोस्ट किया। इस वीडियो में धौनी अपने फार्म हाउस में उगाए स्ट्रॉबेरी का मजा उठाते दिख रहे हैं।

धौनी ने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो डाला जिसमें अपनी मेहनत से उगाई स्ट्रॉबेरी लोगों को दिखाई। इस वीडियो में वह स्ट्रॉबेरी खाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो देखने के बाद ऐसा लगता है कि उन्होंने इसे अपने ही मोबाइल से बनाया है।

धौनी को स्ट्रॉबेरी काफी पसंद है और इसके खाने लायक होने के बाद वह इसका मा उठा रहे हैं। उन्होंने वीडियो में वह स्ट्रॉबेरी तोड़कर खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए पूर्व कप्तान ने लिखा, अगर ऐसे ही फार्म पर आते रहे, फिर तो उनके यहां एक भी स्ट्रॉबेरी बाजार में बिकने के लिए नहीं बचने वाली है।

Related Articles

Back to top button