उत्तर प्रदेशराज्य

अधिकतम-न्यूनतम पारा में आएगी गिरावट

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : जनवरी में कई दिनों से गर्मी जैसा अहसास हो रहा है। प िश्चमी विक्षोभ के चलते उमसभरा माहौल हो गया । मगर, बारिश का सिलसिला खत्म हो गया है। पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी हो गया है। ऐसे में मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक कई दिनों से अधिकतम-न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

पाक से सटे जम्मू-कश्मीर इलाके में विक्षोभ बना था। ऐसे में दिन में बादलों की आवाजाही रही। वहीं शाम को विक्षोभ समाप्त हो गया।

पाक से सटे जम्मू-कश्मीर इलाके में विक्षोभ बना था। ऐसे में दिन में बादलों की आवाजाही रही। वहीं शाम को विक्षोभ समाप्त हो गया। लिहाजा, अब बारिश का सिलसिला भी समाप्त हुआ। वहीं पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है। ऐसे में पहाड़ से आने वाली उत्तरी-पश्चि‍मी हवा ठंड बढ़ाएगी। धीरे-धीरे अधिकतम-न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। सुबह कोहरा भी रहेगा। ऐसे में गलन बढ़ेगी। जनवरी में अभी ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सि‍यस दर्ज किया गया। यह सामान्य से .5 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सि‍यस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा।

Related Articles

Back to top button