राज्य

लॉकडाउन के कारण भारत में फंसे पाकिस्तानी नागरिक की वतन वापसी आज

कोविड-19 के मद्देनजर मार्च महीने के अंत में अचानक लागू किए गए कोरोना वायरस महामारी कोविड-19 के कारण भारत में अनेकों पाकिस्तानी नागरिक फंस गए थे। ये सभी नागरिक गुरुवार को अटारी-बाघा बॉर्डर के जरिए अपने देश वापस लौट गए।

भारत में फंसे कराची निवासियों में से एक सलमा चौधरी ने बताया कि महामारी के कारण उन्हें अनेकों परेशानियां झेलनी पड़ी। सलमा ने इस दौरान मिली मदद के लिए पाकिस्तानी दूतावास और विदेश मंत्रालय का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, ‘ मैं यहां मार्च में  वीजा रिन्यूअल के कारण 15 दिनों के लिए आई थी और लॉकडाउन के कारण यहीं फंस गई। कई परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन अंतत: आज अपने घर लौट रही हूं। विदेश मंत्रालय और पाकिस्तानी दूतावास द्वारा मुझे सहायता करने के लिए धन्यवाद।

कराची निवासी सलमा भारतीय नागरिक हैं ओर पाकिस्तानी शख्स से शादी की है। उन्होंने बताया, ‘मैं, मेरे पति और 7 साल का मेरा बेटा पाकिस्तान में रहते हैं। महीनों बाद मैं अपने घर वापस जा रही हूं और उन लोगों से मिलूंगी इसलिए काफी खुश हूं।’ 

Related Articles

Back to top button