उत्तर प्रदेशराज्य

स्कूल गार्ड की दरिंदगी -लखनऊ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:नेपाल की मूल निवासी 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपित एक निजी स्कूल का गार्ड है। इसने ही किशोरी को लोगों के घरों में काम दिलाने के बहाने बुलाया था और 13 माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा था। इतना ही नहीं, किशोरी को 15 दिन से बंधक भी बनाए रखा था। इसी बीच दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म भी किया। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई तो आरोपित ने उसे छोड़ दिया।

लखनऊ के महानगर इलाके का मामला। किशोरी ने मां को पेट में दर्द होने की बात बताई। जांच में पता चला कि किशोरी पांच माह के गर्भ से है।

इंस्पेक्टर महानगर यशकांत सिंह के मुताबिक, पीड़िता ने बुधवार को घर जाकर अपनी मां को पेट में दर्द होने की बात बताई। मां ने पीडि़ता की डॉक्टर से जांच कराई। जांच में पता चला कि किशोरी पांच माह के गर्भ से है। पूछताछ में किशोरी ने आपबीती बताई।  सेक्टर सी महानगर निवासी उप्रेता कुमार ने किशोरी को झांसे में लिया था। इसके बाद उसने उसके साथ दुराचार किया। उसने अपने दोस्तों से भी किशोरी का दुष्कर्म कराया। जब किशोरी ने घर जाने की बात कही तो उसकी पिटाई की और बंधक बनाए रखा। आरोपित उप्रेता किशोरी को खाना भी नहीं देता था।

Related Articles

Back to top button