उत्तर प्रदेशलखनऊ

जेल से कैदी के भागने का मामला:-लखनऊ

स्वतंत्रदेश,लखनऊ : राजधानी के जिला कारागार से शनिवार को हत्या के आरोप में सजा काट रहे कैदी यशवंत के भागने के मामले में जेल के वार्डेन रविंद्र कुमार यादव प्रथम दृष्टया डीआइजी की जांच में दोषी पाए गए हैं। इस मामले में भी जेल के जिम्मेदार अधिकारियों बचाने की कवायद की जा रही है। सोमवार को जांच अधिकारी डीआइजी संजीव त्रिपाठी जेल में जाकर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और अधिकारियों के बयान दर्ज करेंगे। वहीं, पुलिस ने कैदी यशवंत की तलाश में एक पुलिस टीम हरदोई भेजी है।

लखनऊ जिला जेल से कैदी के भागने का मामला हत्या के आरोप में सजा काट रहा कैदी यशवंत 26 दिसंबर को जेल से भागा। तीन साल पहले जेल में आया था।

हाल में जेल से छूटे साथी कैदियों का ब्योरा खंगाल रही पुलिस

इंस्पेक्टर गोसाईगंज धीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि यशवंत के जो साथी हाल ही में जेल से छूटे हैं। उनका ब्योरा खंगाला जा रहा है। उनके मोबाइल नंबर भी जुटाए जा रहे हैं। हो सकता है कि यशवंत उनके संपर्क में आकर भागा हो। उसके साथियों को ट्रेस किया जा रहा है। इसके साथ ही यशवंत के हरदोई निवासी एक साथी के घर पर टीम भेजी गई है। पर अभी तक कुछ यशवंत के बारे में कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। वहीं, एक टीम कैदी के सीतापुर के महमूदाबाद स्थित घर भेजी गई पर वहां भी कुछ सुराग न लगा।

Related Articles

Back to top button