उत्तर प्रदेशराज्य

बारात में शामिल वाहन ने सात लोगों को रौंदा

स्वतंत्रदेश,लखनऊ मोतीपुर थाना क्षेत्र के खैरी समैसा गांव में रविवार देर रात बरात में डांस करने के दौरान बारातियों द्वारा लायी गयी बोलेरो गाड़ी ने सात लोगो को रौंद दिया। घटना से आक्रोशित घरातियों और ग्रामीणों ने बरातियों के गाड़ियों पर जमकर पथराव किया और लाठी डंडे चलाए। पथराव में बरातियों की कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में घायल लोगो को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

बहराइच में हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई। घायलों को तत्काल सीएचसी मोतीपुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने ज्ञान प्रकाश संजय सुमित छैलू को बहराइच रेफर कर दिया।

थाना क्षेत्र के खैरी समैंसा गांव में एक बरात आई हुई थी। बराती डीजे की धुन पर जमकर डांस कर रहे थे। इसी बीच बरातियों की बोलेरो गाड़ी ने ज्ञान प्रकाश समेत 7 लोगो को रौंद दिया। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने बारातियों एवं उनके वाहनों पर जमकर पथराव किया। बरातियों के पांच बोलेरो वाहन में तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा लिखकर गाड़ी और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

ये हुए घायल

बोलेरो ने बरात में शामिल संदीप (16), संजय (25), सुमीत (12), ज्ञान प्रकाश (15), भग्गन(50), छैलू (40) निवासीगण खैरी समैसा को रौंद दिया। घायलों को तत्काल सीएचसी मोतीपुर ले जाया गया। चिकित्सकों ने ज्ञान प्रकाश, संजय, सुमित, छैलू को बहराइच रेफर कर दिया। एएसपी ग्रामीण अशोक कुमार ने बताया गांव में शांति कायम है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button