उत्तर प्रदेशराज्य

छह साह‍ित्‍यकार सम्‍मान‍ित किये गए

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :भाऊराव देवरस सेवा न्यास पिछले 26 वर्षों से पं. प्रताप नारायण मिश्र युवा साहित्यकार सम्मान से छह साहित्यकारों को सम्मानित करता आया है। न्यास 40 वर्ष तक की आयु वाले साहित्यकारों को उनकी मौलिक रचनाधर्मिता के लिए सम्मानित और पुरस्कृत करता है। इस बार काव्य विधा में लखनऊ के अतुल बाजपेयी, कथा साहित्य में बुलंदशहर के कुलदीप सिंह राघव, पत्रकारिता विधा में नोएडा के डॉ. सौरभ मालवीय, बाल साहित्य विधा में लखनऊ के श्याम कृष्ण सक्सेना, संस्कृत में अहमदाबाद के ऋषिराज जानी (अनुपस्थित रहे) और भोजपुरी विधा में लखनऊ के अंबरीश राय को पुरस्कृत किया गया। निराला नगर के माधव सभागार में आयोजन हुआ। सभी साहित्यकारों को दस हजार रुपये के साथ सरस्वती प्रतिमा, न्यास का बोध चित्र स्वास्तिक और पंडित प्रताप नारायण मिश्र का साहित्य देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि मंत्री ब्रजेश पाठक रहे। अध्यक्षता उप्र हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. सदानंद प्रसाद गुप्त ने की।

 

सभी साहित्यकारों को दस हजार रुपये के साथ सरस्वती प्रतिमा न्यास का बोध चित्र स्वास्तिक और पंडित प्रताप नारायण मिश्र का साहित्य देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान यूपी के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, जब मैं पीजीआई के पास से गुजरता हूं तो वहां दुखी लोगों की लाइन लगी रहती है। न्यास उन लोगों की मदद करता है। सेवा का अद्भुत प्रकल्प है। साहित्यकार सम्मान जैसे इस तरह के आयोजनों से साहित्य में आने की प्रेरणा मिलेगी। लेखन जारी रहेगा। हम पढ़ना छोड़ देंगे तो भूलने की बीमारी होगी। हमें पढ़ने के लिए साहित्य चाहिए। साहित्य के बिना हमारा जीवन नहीं है।

Related Articles

Back to top button