उत्तर प्रदेशराज्य

एहतियात के साथ बोलेंगे…मैरी क्रिसमस

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: क्रिसमस का त्योहार आने वाला है। कोरोना की इस घड़ी को देखते हुए शहर में इस बार क्रिसमस एहतियातों के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए बाजारों में तैयारियां पूरी हो गई हैं। दुकानों और मॉल में लोगों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। बाजारों में सेंटा परिधान के साथ मास्क, टोपी, घंटी और घर में सजावट के समान खूब बिक रहे हैं। इस दिन तमाम लोग चिड़ियाघर भी घूमने जाते हैं। इसको लेकर जू प्रशासन ने भी कमर कस ली है, जिससे सभी आगंतुकों का खयाल रखा जा सके।

दुकानों और मॉल में लोगों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। हजरतगंज अमीनाबाद राजाजीपुरम महानगर सहित शहर की अन्य बाजारों में क्रिसमस को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं।

बाजारों में दिखने लगी रौनक

हजरतगंज, अमीनाबाद, राजाजीपुरम, महानगर सहित शहर की अन्य बाजारों में क्रिसमस को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। लोग घर में सजावट के समान से लेकर सैंटा परिधान खरीद रहे हैं। दुकानदार राजेश ने बताया कि इस बार लोग सैंटा कैप बहुत खरीद रहे हैं। बच्चों इसमें सबसे ज्यादा दिलचस्पी दिखा रहे हैं। इसके अलावा लोग घर में सजावट के लिए घंटी, गिफ्ट, स्टीकर, क्रिसमस ट्री, गुब्बारे, लिटिल सैंटा भी खरीद रहे हैं।

दुकानदार मनोज ने बताया कि हमारे पास अलग- अलग साइज के सैंटा परिधान मौजूद हैं। क्रिसमस ट्री में भी हमारे पास तमाम वैरायटी उपलब्ध हैं। ज्यादातर लोग सैंटा कैप खरीद रहे हैं। इसके अलावा घर में सजावट का सामान भी खूब बिक रहा है।

दिए जा रहे तमाम तरह के ऑफर

शहर के मॉल में भी सजावट पूरी हो चुकी है। कई तरह के ऑफर दिए जा रहे हैं। साथ ही लोगों को थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। अगर किसी ने मास्क नहीं लगाया है, तो मॉल में उन्हें मास्क भी दिया जा रहा है। इससे वह सुरक्षित रहेंगे और शॉपिंग का मजा भी उठा पाएंगे। अधिक भीड़ ना हो इसके लिए मॉलों में सुरक्षा इंतजाम भी किए गए हैं। लिफ्ट में एक बार में चार से पांच लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button