उत्तर प्रदेशराज्य

आज दिल्ली में डटेंगे वेस्ट यूपी के किसान

स्वतंत्रदेश,लखनऊ: तमाम दलों के विरोध के बाद भी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कृषि कानून के पक्ष में अब किसान भी एकजुट होने लगे हैं। इस कानून के पक्ष में पश्चिमी उत्तर प्रदेश की किसान सेना भी आ गई है।

किसानों के हित में सदैव आगे रहने वाली पश्चिमी उत्तर प्रदेश की किसान सेना से जुड़े करीब 20 हजार किसान आज कृषि कानून लागू होने के पक्ष में दिल्ली में एकत्र होंगे।

किसानों के हित में सदैव आगे रहने वाली पश्चिमी उत्तर प्रदेश की किसान सेना से जुड़े करीब 20 हजार किसान आज कृषि कानून लागू होने के पक्ष में दिल्ली में एकत्र होंगे। किसान सेना के संयोजक गौरी शंकर सिंह ने बताया कि कृषि कानून के समर्थन में उत्तर प्रदेश के ब्रज क्षेत्र के किसान दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में शामिल होंगे। प्रदेश के मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद व हाथरस से करीब 20 हजार किसान दोपहर बाद दिल्ली के लिए कूच करेंगे। किसान सेना के करीब 20 हजार से अधिक सदस्यों केंद्र के कृषि कानून के समर्थन में गुरुवार को दिल्ली पहुंचने के लिए गाजियाबाद तथा नोएडा की सीमा पर डेरा डाला है। अन्य जिलों के किसानों को भी लेते हुए यह लोग किसान सेना के संयोजक गौरी शंकर सिंह के साथ मेरठ व मुजफ्फरनगर जिलों के किसानों को भी लेंगे।

गौरी शंकर सिंह ने बताया कि हमने दिल्ली के मार्च के संबंध में अनुमति के लिए संबंधित अधिकारियों को लिखा है। अब तो गुरुवार को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से मिलने के लिए किसी भी हालत में करीब 20,000 किसान दिल्ली जाएंगे।

Related Articles

Back to top button