उत्तर प्रदेशराज्य

कोरोना का नया हॉटस्पॉट बना शहर

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:उत्तर प्रदेश में कोरोना की डरावनी लहर आ चुकी है। प्रदेश में औसतन हर घंटे लगभग 320 मरीज मिल रहे हैं। इस समय एक्टिव केस 25,974 हो गए हैं। कोरोना का नया हॉस्पॉट IIT कानपुर बन गया है। दीक्षांत समारोह में यहां देशभर से छात्र शामिल हुए थे। अब तक यहां 97 कोरोना केस मिल चुके हैं। इससे पहले रविवार को 24 घंटे में यूपी में 7,695 नए कोरोना केस मिले। सोमवार को भी गौतमबुद्धनगर में 1222, गाजियाबाद में 1344 नए केस मिले हैं।

गौतमबुद्ध नगर में आज 1222 और गाजियाबाद में 1344 नए मरीज मिले
  • गौतमबुद्ध नगर में पिछले 24 घंटे में 1222 नए कोरोना मरीज मिले, अब यहां एक्टिव केस 5780 हो गए।
  • ग्रेटर नोएडा वेस्ट की अरिहंत सोसाइटी में 17 लोग संक्रमित मिले हैं। दो सोसाइटी में ही अब तक 52 मरीज मिल चुके हैं।
  • वाराणसी में कोरोना केस का आंकड़ा 1000 पार होने पर बंदिशें सख्त कर दी गई हैं। शाम 4 बजे के बाद घाट पर नहीं बैठ सकेंगे।
  • कानपुर के हैलट हॉस्पिटल में 5 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, आज उन्हें बूस्टर डोज लगाई जानी थी।9 दिनों में केस 20 गुना बढ़ गए
  • उधर, झांसी में 117 केस पाए गए हैं। इसमें एक साल से कम आयु के 4 बच्चे भी शामिल हैं। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 17, बीआईईटी के 13 और नर्सिंग कॉलेज के 2 स्टूडेंट भी कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में कोरोना से 5 मरीजों की मौत हुई है। इसमें से एक की मौत सोनभद्र में हुई है, जो कि सरकारी रिपोर्ट में शामिल नहीं है। यूपी में पॉजिटिविटी रेट 1.84 और रिकवरी रेट 97.2 पर पहुंच गई है। कोरोना के चलते पूरे प्रदेश में रात 10 से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रदेश में पिछले 9 दिन में कोरोना केस 20 गुना बढ़ गए हैं।

Related Articles

Back to top button