उत्तर प्रदेशराज्य

सांता मुखौटा और क्रिसमस ट्री से सजा बाजार

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :  प्रभु यीशु के जन्मोत्सव में अब दो दिन ही बचे हैं। इसके चलते ही तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। शहर में सजी दुकानों में सांता मुखौटे, क्रिसमस ट्री और सांता टोपी खूब बिक रही है। इसके अलावा गिफ्ट की दुकानों पर भी खूब ग्राहक पहुंच रहे हैं। लोगों की मांग को देखते हुए दुकानदारों ने रंग-बिरंगे गिफ्ट मंगाए हैं। इस बार चॉकलेट, टॉफी और गुब्बारों की बिक्री भी खूब हो रही है।

प्रभु यीशु के जन्मोत्सव में अब दो दिन ही बचे हैं। इसके चलते ही तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है।

बाजार में बच्चों से लेकर युवा व महिलाओं सबके लिए अलग-अलग किस्म के गिफ्ट मौजूद हैं। राजेंद्र नगर में दुकान लगाए दुकानदार पारस मेहरा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी क्रिसमस ट्री, घरों को सजाने वाले आइटम, क्रिसमस कार्ड व बच्चों का ड्रेस अधिक लोग खरीद रहे हैं। इसके अलावा खासतौर पर क्रिसमस को देखते हुए बाजार में 40 से अधिक तरह की गिफ्ट मौजूद है। लोग अपने-अपने हिसाब से खरीदारी करते हैं। इसमें बच्चों का खिलौना, पेंसिल बॉक्स, परफ्यूम, कैंडल स्टैंड, फोटो फ्रैम, क्रिसमस कार्ड आदि शामिल हैं। सजावट और गिफ्ट आइटमों में चॉकलेट, केक, क्रिसमस ट्री, सांता क्लॉज, सांता क्लॉज का मास्क, सांता की टोपी, स्टार, ड्रेस, मास्क, बेल वाले झूमर, लटकन वाले सांता क्लाज, थर्मोकोल के स्टिकर आदि से बाजार गुलजार हो गए हैं। इसी तरह पेड़ों पर लटकाने वाले बल्ब, स्टार और घरों में टांगने के लिए झूमर भी उपलब्ध हैं।

खूब बिका क्रिसमस ट्री

सबसे अधिक लोग क्रिसमस ट्री की खरीदारी कर रहे हैं। क्रिसमस ट्री सौ रुपये से लेकर आठ हजार तक की रेंज में बाजार में उपलब्ध हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस ट्री व कार्ड देने की परंपरा है। इसके चलते दोनों ही आइटम खूब बिक रहे हैं। बाजार में मौजूद क्रिसमस ट्री की कीमत उसके साइज और सजावट के ऊपर हैं।

Related Articles

Back to top button