उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में कोरोना से 10 की मौत

स्वतंत्रदेश ,लखनऊ :शहर में कोरोना मरीजों की संख्या में कुछ कम हुई है। संक्रमितों की संख्या अब दो सौ से नीचे आई है। मगर, महामारी से मरीजों की मौत का सिलसिला जारी रहा। इस दौरान 10 की मौत हो गई। सोमवार को 24 घंटे में 190 नए मरीज मिले, जबकि अस्पताल में भर्ती 10 मरीजों की मौत हो गई। इसमें पांच लखनऊ निवासी मरीजों की सांसें थमीं। इसके अलावा दो गोंडा, एक बाराबंकी, एक जौनपुर, एक अंबेडकर नगर निवासी मरीज की मौत हो गई। वहीं 35 रोगियों की हालत गंभीर होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वर्तमान में सक्रिय होम आइसोलेशन में 1621 मरीज हैं। 251 रोगियों ने वायरस को हराने में कामयाबी हासिल की। सर्विलांस व कान्टैक्ट ट्रेसि‍ंग के आधार पर 6157 लोगों के सैंपल लिए गए। इंदिरा नगर में 24, अलीगंज में 10, गोमतीनगर में 28, रायबरेली रोड के 15, चौक में 10, जानकीपुरम में 14 व आशियाना में 12 रोगी पाए गए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने सोमवार को राजधानी में कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का निरीक्षण किया। छह सदस्यों की टीम ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीनेशन पोर्टल के बारे में जानकारी दी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम ने सोमवार को राजधानी में कोरोना वैक्सीन की तैयारियों का निरीक्षण किया। छह सदस्यों की टीम ने स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीनेशन पोर्टल के बारे में जानकारी दी। वैक्सीनेशन से पहले और बाद में क्या सावधानी बरतनी है, इसके बारे में बताया।

कार्यस्थल पर जांच

कोरोना संक्रमण रोकने के लिए टीम ने कोरोना संक्रमित मरीजों के कार्यस्थल पर भी जांच अभियान चलाया। इसमें तीन लोग पॉजिटिव पाए गए। एक सप्ताह तक अभियान चलेगा। सोमवार को चार शो रूम से 21 कर्मचारियों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। वही एंटीजन जांच में तीन कर्मचारियों की रिपोर्ट आई है।

Related Articles

Back to top button