उत्तर प्रदेशराज्य

पश्चिम बंगाल में होगी भाजपा की बड़ी जीत-केशव प्रसाद मौर्य

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :
पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी बेहद गंभीर हो गई है। मिशन पश्चिम बंगाल को लेकर मोर्चे पर लगे उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को बड़ा बयान दिया है।

पश्चिम बंगाल दौरे के बाद केशव प्रसाद मौर्य बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कोलकाता से लौटने के बाद कहा पश्चिम बंगाल में लोग ममता बनर्जी के कार्यकाल से बेहद ऊब गए हैं।

दो दिन के पश्चिम बंगाल दौरे के बाद केशव प्रसाद मौर्य बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कोलकाता से लखनऊ लौटने के बाद कहा कि पश्चिम बंगाल में लोग ममता बनर्जी के कार्यकाल से बेहद ऊब गए हैं। वहां के लोग तृणमूल कांग्रेस की दबंगई से बेहद परेशान हैं। अब वहां माहौल बदलेगा। वहां पर भाजपा को 294 में से कम से कम दो सौ सीट मिलना तय है। बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत के साथ ही ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी की बड़ी हार होगी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि लम्बे समय बाद 2021 में बंगाल में लोकतंत्र की जीत होगी।

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमने दो दिन के बंगाल दौरे में दो जिलों में जाकर लोगों के साथ भाजपा के कार्यकर्ता तथा लोगों से मुलाकात की। वहां के वातावरण में भाजपा को लेकर बड़ा उत्साह है। इसे देखकर भाजपा के कार्यकर्ता तथा नेता भी जोश में हैं। दो जिलों में मैंने भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं के साथ लोगों से उनकी राय जानी। लोग वहां पर तृणमूल कांग्रेस के शासन से काफ परेशान हैं। यह लोग भाजपा के साथ आने को तैयार हैं और भाजपा के साथ मिलकर टीएमसी के आतंक से निपटने को बेकरार हैं।

राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के भाजपा के पश्चिम बंगाल के चुनाव में डबल फीगर तक ही सीमित रहने के बयान को केशव प्रसाद मौर्य ने बचकाना बताया है। उन्होंने कहा कि लगता है कि प्रशांत किशोर अब राजनीतिक रणनीतिकार से राजनीति में आने को बेकरार हैं। लगता है कि वह बिहार में फेल होने के बाद अब पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी का ध्यान खींचने के लिए चाल चल रहे हैं। वह अपना काम करें तो बेहतर है।

Related Articles

Back to top button