उत्तर प्रदेशराज्य

केंद्र सरकार के मंत्रियों और BJP के नेताओं को मिली ये जिम्मेदारी

स्वतंत्रदेश , लखनऊ:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार 2.0 के नौ वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में 30 मई से प्रदेश भर में महा जनसंपर्क अभियान शुरू होगा। भाजपा ने अभियान के लिए तीन से चार लोकसभा क्षेत्रों का एक क्लस्टर गठित कर केंद्र सरकार के दिग्गज मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं को उन क्लस्टर में प्रभारी नियुक्त किया है। मध्य प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहन यादव और उत्तराखंड के अलमोड़ा के सांसद अजय टमटा को सीतापुर, बहराइच, कैसरगंज तथा गोंडा लोकसभा क्षेत्र का प्रभार सौंपा गया है। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विश्वास सारंग और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति सारंग को खीरी, धौरहरा, हरदोई व मिश्रिख लोकसभा क्षेत्र कलस्टर, केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण कैबिनेट मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता को रायबरेली, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती तथा लालगंज लोकसभा क्षेत्र के कलस्टर की जिम्मेदारी सौंपी है।केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह और सांसद व गुजरात भाजपा के प्रदेश महामंत्री विनोद चावड़ा कानपुर, अकबरपुर, जालौन तथा झांसी लोकसभा क्षेत्र के कलस्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय विदेश व संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी और राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य हरजीत सिंह ग्रेवल को आगरा, फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद तथा एटा लोकसभा क्षेत्र के कलस्टर की कमान सौंपी गई है।

पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह और मध्यप्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उमाशंकर गुप्ता को अलीगढ़, हाथरस तथा मथुरा लोकसभा क्षेत्रों के कलस्टर, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवरदास और राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार को डुमरियागंज, महराजगंज, गोरखपुर एवं कुशीनगर के कलस्टर, पूर्व केन्द्रीय शिक्षा राज्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक और राज्यसभा सदस्य शंभुशरण पटेल को हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर व कौशाम्बी लोकसभा क्षेत्र के कलस्टर में महा जनसंपर्क अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन और झारखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य प्रसाद को अमेठी, प्रतापगढ़, फूलपुर तथा इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्रों के कलस्टर, केंद्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा और हरियाणा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद यादव को बदायूं, आंवला, बरेली तथा शाहजहांपुर लोकसभा क्षेत्रों के कलस्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

Related Articles

Back to top button