उत्तर प्रदेशराज्य

लखनऊ समेत कई जिलों में कड़ाके की ठंड

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :समूचा यूपी ठंड की चपेट में है। कई जनपदों में शीतलहर चल रही है। यहां दस डिग्री तक पारा में गिरावट पाई गई है। वहीं, राजधानी में भी हवा-कोहरा बना हुआ है। सुबह लोग ठिठुरते नजर आए। पार्कों में भी मॉर्निंग वॉकर्स की तादाद घट गई है।

लखनऊ में भी ठंड का सितम लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।

राज्य में पहाड़ों से नम हवा आ रही हैं। यहां चल रहीं उत्तरी-पश्चिमी हवा गलन बढ़ा रही हैं। वहीं कोहरा भी छाया हुआ। ठंड से जनजीवन बेहाल है। दिन में कुछ ही देर धूप निकलती है। इसके बाद कोहरा सूरज को दोबारा ढक लेता है। राजधानी में भी ठंड का सितम लगातार बढ़ रहा है।

सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। वहीं न्यूनतम तापमान तीन डिग्री के आसपास रहेगा। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button