उत्तर प्रदेशराज्य

अच्छी नहीं लग रही है किसान की खुशहाली-योगी

स्वतंत्रदेश,लखनऊ :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एल्डिगो मैदान में किसान सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 2014 में देश के युवा, गरीब, किसान के लिए जो वादे किए थे। वह सभी पूरे हो रहे हैं ।

किसान आंदोलन के जरिये विपक्षी अपने एजेंडे को धार दे रहे। उनकी धार कुंद करने और कृषि कानूनों पर फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोहना के पास जनसभा का मंच संभालेंगे।

 

कभी कहा जाता था कि भारत दुनिया की नकल करता है लेकिन मोदी सरकार के बाद दुनिया भारत के दिखाए रास्ते पर चल रही है। दुनिया कोरोना से त्रस्त थी, तब हमारे किसान खेत से सोना उगा रहे थे। वे राष्ट्र कल्याण के कार्य में लगे थे। भारत की प्रगति से जलन करने वाले लोग ये सब स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। जिन्हें देश की प्रगति अच्छी नहीं लग रही, वे झूठ बोलकर लोगों को व्यवस्था से अलग करने का प्रयास कर रहे हैं । मगर, हम सत्य के आग्रही हैं। उसी राह पर चलेंगे। मोदी जी ने कहा था कि खेत से बाजार तक एक चेन बनायेंगे, जो कि किसानों की प्रगति का मार्ग सरल करेगा। अब यह कार्य किया जा रहा।

नाम में होता है भाव: उन्होंने कहा कि नाम में भाव होता है। हमारे पूर्वजों ने इसी आधार पर नाम रखे। सुबह हो तो राम राम, जीवन यात्रा खत्म हो तो राम। विपक्ष को इस बात से परेशानी हो रही है कि अयोध्या में राम मंदिर बन रहा है। दूसरी परेशानी उसे इस बात से है कि कश्मीर से धारा 370 क्यों हटा दी। श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसके विरोध में आवाज उठाई और बलिदान दे दिया। उन्होंने इस दौरान जय श्री राम और भारत माता के नारे भी लगे। उन्होंने कहा कि मैं एक मुस्लिम धर्म गुरु का बयान पढ़ रहा था। जिसमे वो 370 हटाने का समर्थन करते हुए मुख्य धारा से कश्मीर को जोड़ने को सही बता रहे थे।

36 करोड़ की कर्जमाफी : सरकार बनते ही हमने किसानों का 36 हज़ार करोड़ की कर्ज माफी की।  उसके बाद किसानों की उपज के क्रय के लिए व्यवस्था की गई। किसानों को कहीं पर भटकना न पड़े। इसलिए 36 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा जा चुका है। यहाँ चीनी मिल बंद हो रही थी लेकिन हमारी सरकार ने 1 लाख 12 हज़ार करोड़ का किसान का गन्ना भुगतान किया।जिससे मिल भी चलें और किसान भी समृद्ध हो।

2014 के बाद किसानों का हुआ हित : केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के बाद किसानों का हित हुआ है। सरकार ने जो पैसे किसानों के लिए जारी किए। वो पैसा किसानों के खाते में पूरा का पूरा जा रहा है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button