उत्तर प्रदेशराज्य

आगरा में 5 मुस्लिम धर्मस्थलों पर भगवा रंग पोता

स्वतंत्रदेश ,लखनऊउत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सोमवार की रात पांच मुस्लिम धर्मस्थलों को भगवा रंग में रंग कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। माना जा रहा है कि यह मथुरा के नंदबाबा मंदिर में मस्जिद पढ़ने के विरोध में किया गया। हालांकि, समय रहते पुलिस अलर्ट हो गई। पुलिस ने भगवा रंग साफ कराया है। साथ ही इस काम को करने वाले लोगों की पहचान करने में पुलिस जुटी है।

यह फोटो आगरा की है। यह एक मजार पर लोहे के एंगल पर भगवा रंग लगाया गया है।

आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा

देर रात एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद को इसकी जानकारी मिली और उन्होंने तत्काल पुलिस को अलर्ट किया और सभी जगह पुलिस ने रंग हटवाया। पुलिस द्वारा आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। आरोपियों को ढूंढने के प्रयास में पुलिस जुट गई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। इसलिए मामला दर्ज नहीं किया गया है।

Related Articles

Back to top button