उत्तर प्रदेशराज्य

विधानसभा चुनाव से पहले आप का फोकस पंचायत चुनाव पर

स्वतंत्रदेश,लखनऊ:दिल्ली में लगातार तीन बार सरकार बनाने वाली आम आदमी पार्टी ने अब उत्तर प्रदेश की ओर कदम बढ़ा दिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को एलान किया है कि आम आदमी पार्टी 2022 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी आम आदमी पार्टी ने काफी पहले ही कर दी थी। लोकसभा चुनाव 2019 में प्रत्याशी उतारने वाली आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पंचायत के चुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर ली है।

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी आम आदमी पार्टी ने काफी पहले ही कर दी थी। लोकसभा चुनाव 2019 में अपने 50 से अधिक प्रत्याशी उतारने वाली आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के पंचायत के चुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर ली है। पंचायत चुनाव से आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए अपनी जड़ मजबूत करेगी। प्रदेश में 31 मार्च 2021 तक पंचायत चुनाव होने हैं। किसानों के साथ ही खांटी वोटर पर अपनी पकड़ बनाने के मकसद से पार्टी गांव की ओर रूख कर रही है।

आम आदमी पार्टी ने राज्यसभा सदस्य संजय सिंह को उत्तर प्रदेश में काफी पहले से सक्रिय कर दिया है। आम आदमी पार्टी बीते एक वर्ष से उत्तर प्रदेश में काफी सक्रिय है। आप से राज्यसभा के सदस्य तथा उत्तर प्रदेश के प्रभारी संजय सिंह लगातार योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोल रहे हैं। संजय सिंह उत्तर प्रदेश में काफी सक्रिय हो गए हैं। संजय सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाया गया है, जिन्होंने राजधानी लखनऊ में पार्टी का राज्य कार्यालय बनाकर गतिविधियों को गति भी प्रदान कर दी है। इनका फोकस युवा पर है।

Related Articles

Back to top button